शोकाकुल परिजनों से मिल उपमहापौर ने जतायी संवेदना

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 Oct 2025 7:43 PM

विज्ञापन

नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने शुक्रवार को दो अलग-अलग शोक संतप्त परिवारों के यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

पूर्णिया. नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने शुक्रवार को दो अलग-अलग शोक संतप्त परिवारों के यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. सबसे पहले उपमहापौर भोगा करियात पंचायत के भटगामा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने जनसंघ काल से जुड़े, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रसाद पोद्दार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि स्व पोद्दार का पूरा जीवन समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहा. उनके निधन से समाज और संगठन, दोनों को अपूरणीय क्षति हुई है. श्रीमती गुप्ता ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. इसके बाद उपमहापौर गौरा पंचायत के छोटकी मझुआ गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने कमलदेव ऋषि की धर्मपत्नी, सीता देवी के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने परिजनों के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों संजय झा, नवीन मिश्रा सहित अन्य से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन