दीप 11 लादूगढ़ ने कप जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

अनिल कुमार उरांव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल दीप 11 लादूगढ़ व तिर्की टी हाउस के बीच खेला गया

विज्ञापन

पूर्णिया. झील टोला फुटबॉल मैदान में पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र व युवा समिति पूर्णिया द्वारा आयोजित चौथे अनिल कुमार उरांव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर दीप 11 लादूगढ़ का कब्जा रहा. मुख्य अतिथि पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने फाइनल मैच के विजेता टीम दीप 11 लादूगढ़ और उप विजेता टीम तिर्की टी हाउस को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. महापौर विभा कुमारी ने पूर्णिया के ऐतिहासिक झील टोला फुटबॉल मैदान में आयोजित चौथा अनिल कुमार उरांव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के मौके पर उपस्थित जितेंद्र उरांव, ज्ञानेश्वर सोरेन, विजय उरांव, सिनोद उरांव सहित टूर्नामेंट के आयोजक पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति के सदस्यगण और तमाम उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया. इससे पहले महापौर ने स्व. अनिल उरांव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की. वहीं चूनापुर क्लब द्वारा 16 से 23 फरवरी तक चलने वाले चूनापुर चैंपियन लीग 2025 सीजन 01 का फाइनल मैच रविवार को अमन 11 फारबिसगंज एवं ड्रोना क्रिकेट क्लब बनमनखी के बीच खेला गया. टूर्नामेंट की विजेता टीम अमन 11 फारबिसगंज को महापौर विभा कुमारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जबकि उप विजेता टीम ड्रोना क्रिकेट क्लब बनमनखी को वार्ड पार्षद कल्याणी राय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. महापौर का स्वागत आयोजकों ने शॉल ओढ़ाकर किया. टूर्नामेंट में मधेपुरा, नरपतगंज, बनमनखी, पुलिस लाईन पूर्णिया, मधुबनी, परोरा, मुजफ्फरपुर एवं फारबिसगंज सहित विभिन्न जिलों की कुल आठ टीम ने हिस्सा लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन