सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों की बढ़ती है एकाग्रता : अख्तरूल

Published at :29 Jan 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों की बढ़ती है एकाग्रता : अख्तरूल

बैसा

विज्ञापन

बैसा. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च वि. शीशाबाड़ी के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि शिक्षा के बगैर इंसान की जिंदगी अधूरी है. बच्चों को हमेशा संस्कृतिक उत्सव में हिस्सा लेना चाहिए. इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है. सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से पढ़ने, गणित और ग्रेड में सुधार होता है. ये गतिविधियां छात्रों को उनके दिमाग को तरोताजा करने और उनके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती है. इसके परिणामस्वरूप बेहतर एकाग्रता और ग्रेड प्राप्त होते हैं. इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक गतिविधियां रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं . हर छात्र के पास अद्वितीय कौशल और रुचियां होती हैं. जब उन्हें अपने जुनून को तलाशने के अवसर दिए जाते हैं तो इससे उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है. मेरा रंग दे बसंती चोला, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए देशभक्ति गीत पर छात्रों ने प्रस्तुति से अभिभूत किया. प्रधानाध्यापक आदिल अनवर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. इन्हें शिक्षित करके देश का नाम रौशन करना है. सभी लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय अवश्य भेजें. फोटो:- 29 पूर्णिया 3- कार्यक्रम में शामिल विधायक व अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन