आवास नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ नगर पार्षदों ने दिया धरना

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 06 Oct 2025 7:02 PM

विज्ञापन

आवास नहीं तो वोट नहीं के तहत नगर परिषद कसबा के नौ वार्डों के पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय गेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

कसबा. आवास नहीं तो वोट नहीं के तहत नगर परिषद कसबा के नौ वार्डों के पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय गेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान केंद्र व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. धरना के बाद सभी पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा. धरना पर बैठे वार्ड पार्षद प्रशांत कुमार उर्फ बंटू, मो इफ्तेखार आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो मंसूर नदाफ, दीपक कुमार दिवाकर, अर्जुन कुमार मंडल, गणेश मंडल, हीरा लाल कुमार, मो अफरोज आलम ने कहा कि 24 अप्रैल 2025 को बिहार के मधुबनी जिले से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत एक लाख लाभुकों के खाते में प्रथम किश्त की राशि भेजे जाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कई लाभुकों के खाते में वह राशि नहीं पहुंची है. लाभुक लगातार वार्ड पार्षद,बैंक और संबंधित विभागों के चक्कर लगा रहे हैं. परंतु उन्हें कोई ठोस जानकारी या समाधान प्राप्त नहीं हो पा रहा है. यह एक गंभीर स्थिति है जो आमजन के बीच असंतोष और भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही है. धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों से आग्रह करते हैं कि सभी लाभुकों के खाते में प्रथम किश्त की राशि भेजी जाए ताकि वार्ड पार्षद का लाभुकों के साथ समन्वय बना रहे. वार्ड पार्षदों ने कहा कि सभी लाभुकों का विभाग जियो टैग भी करवा लिया है, लेकिन राशि नहीं मिली है. राशि मिली भी है तो किसी वार्ड में दो तो किसी वार्ड में चार लाभुकों को आवास योजना के प्रथम किस्त की राशि मिली है. दो-चार साल पहले का भी आवास योजना की राशि लाभुक तक नहीं पहुंची है. नगर कार्यालय का चक्कर लगा कर लाभुक परेशान हो चुके हैं. वहीं इस मामले में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि मांग पत्र कार्यालय को मिला है. फिलहाल किसी कार्यवश बाहर हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन