पेट्रोल-डीजल, एलपीजी व बिजली दर को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Apr 2026 6:36 PM
कसबा
कसबा.एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बिजली दरों में हो रही वृद्धि के खिलाफ कसबा प्रखंड मुख्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठायी. इस मौके पर पूर्णिया प्रभारी डॉ किशोरी लाल, जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कसबा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम, जिला उपाध्यक्ष मिस्टर हुसैन इमाम पप्पू, कसबा प्रखंड अध्यक्ष मो हबीबुर रहमान आदि मौजूद रहे. इस मौके पर मो इरफान आलम ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है. रसोई गैस की किल्लत से गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन हो गया है. वहीं पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है. इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं पर मौन साधे बैठी है. पूर्णिया प्रभारी डॉ किशोरी लाल ने कहा कि इस जनआंदोलन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










