गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 7:06 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. घरेलू गैस की भारी किल्लत और जनता की परेशानी को देखते हुए, कांग्रेस पार्टी पूर्णिया के द्वारा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर, सभी प्रखंड मुख्यालय पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. पूर्णिया पूरब प्रखंड, कसबा, डगरुआ प्रखंड मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष (अर्बन) कुमार आदित्य,कार्यक्रम प्रभारी डा किशोरी लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ट अध्यक्ष अखिलेश कुमार, खालिद अंसारी शामिल रहे.अर्बन जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि केंद्र सरकार की अदूरदर्शिता के चलते आज आम जनता परेशान है. एक जवाबदेह विपक्ष होने के चलते हमारी जिम्मेदारी है कि जनता की समस्याओं को लेकर हम संघर्ष करे.इसी प्रकार से जिले के सभी 14 प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन