भखरी गांव में वृद्ध समाजसेवी के निधन से शोक

Updated:
विज्ञापन

डगरूआ

विज्ञापन

डगरूआ. प्रखंड के भखरी गांव निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि हाजी जफरूल इस्लाम के पिता हाजी जैनुद्दीन के निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. परिजनों ने बताया कि उनकी उम्र 100 वर्ष से ऊपर की थी.वहीं हाजी जफरूल इस्लाम ने बताया कि उनके पिता बिहार सरकार के राजस्व सेवा से करीब चार दशक पूर्व सेवानिवृत होकर गांव में ही अपना जीवन बिता रहे थे. प्रबुद्धजनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि स्व.हाजी जैनुद्दीन काफी मिलनसार व्यक्तित्व के थे. उनके निधन से क्षेत्र ने एक मिलनसार व कुशल समाजसेवी को खो दिया है. हाजी जैनुद्दीन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.संवेदना व्यक्त करने में प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार,उपप्रमुख मोजाहिर सुल्तान,वरिष्ठ समाजसेवी दीप नारायण यादव, सरफराज आलम, जमशेद आलम, जफर आलम,इस्लामुद्दीन,जाबिर आलम, रमेश प्रसाद यादव,मुखिया शाहनवाज उर्फ पप्पू,शरवरे शाहिद,आरिफ हुसैन आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन