बड़हरा बाजार के विकास के लिए कमेटी का हुआ चुनाव

Published at :29 Jan 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
बड़हरा बाजार के विकास के लिए कमेटी का हुआ चुनाव

बीकोठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हरा बाजार के समुचित विकास, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के लिए व्यवसायियों एवं दुकानदारों ने आम चुनाव कर बाजार विकास सह सुरक्षा समिति के नाम से त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया है. प्रमुख व्यवसायी संरक्षण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाजार विकास समिति सह सुरक्षा समिति की ओर से आम चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार विजयी हुए. अनुशासन समिति के अध्यक्ष अभिनव कुमार, विकास समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार भगत, सुरक्षा समिति के अध्यक्ष चंदन पोद्दार बनाये गए हैं. उपाध्यक्ष का दायित्व चंदन कुमार दास, सुनील कुमार दास, प्रशांत कुमार एवं संजय कुमार को सौंपा गया है. समिति के कोषाध्यक्ष गौरव कुमार दास एवं सचिव मनोज तातमा को बनाया गया है. वहीं मनोज कुमार दास, रोशन कुमार,मानिकचंद , गौतम कुमार दास,मो. मोईनउद्दीन, सुनील कुमार,सुमित कुमार सिंदुरिया एवं रंजन कुमार पासवान समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं. समिति के तीनों कमेटियों के कार्यों की समीक्षा एवं विधिवत संचालन के लिए 21 सदस्यीय संरक्षण समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष अमित कुमार बनाये गए हैं, वहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी निशांत भगत एवं किशोर राय को दी गई है. समिति के मार्गदर्शन सह सचेतक उमाशंकर साह एवं मनोज कुमार दास बनाये गए हैं . वहीं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी गोपाल कुमार दास एवं अमित भगत को बनाया गया है. समिति के कानूनी सलाहकार की जिम्मेवारी प्रशांत कुमार दास उर्फ चुन्नू को मिली है वही तकनीकी प्रबंधन पप्पू कुमार साह ,अमित कुमार एवं सुमित कुमार टुनटुन के हवाले किया गया है. बाजार विकास सह सुरक्षा समिति के तहत गठित तीनो कमिटी के सचिव क्रमश वकील साह, सुबोध साह एवं बिजेंद्र जायसवाल बनाये गए हैं वहीं सदस्य के रूप में दिलीप भगत,मनोज जायसवाल,विवेक जायसवाल,धनंजय दास, कुणाल सिंह ,साजन कुमार एवं अवधेश मंडल को मनोनीत किया गया है. फोटो. 29 पूर्णिया 2-बाजार विकास सह सुरक्षा समिति के नव नियुक्त पदाधिकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन