बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव मनाने को लेकर समिति का गठन

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नवबौद्ध संगठन

विज्ञापन

पूर्णिया. नवबौद्ध संगठन का हर बुधवार शाम, प्रबुद्ध मानव गौतम बुद्ध के नाम धम्म देशना कार्यक्रम सम्यक विचारागार में श्याम बाबू धम्माचार्य के सानिध्य में संपन्न हुआ. सभी धम्म मित्रों एवं बुद्ध विचारक गणों ने प्रबुद्ध मानव गौतम बुद्ध जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर 14 मई को रोजी मिशन पब्लिक स्कूल , डी एम आवास रोड में सुबह 11 बजे से बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के रूप मे मनाए जाने का निर्णय लिया. साथ ही साथ श्याम बाबू धर्माचार्य, धम्म ध्वज प्रभारी राजेन्द्र बौद्ध, बुद्धिस्ट डॉ शशि कांत सुशील एवं दिलीप कुमार प्रबुद्ध चार सदस्यीय महोत्सव तैयारी समिति का गठन भी किया गया. मौके पर श्याम बाबू धर्माचार्य राजेंद्र बौद्ध, डॉ शशि कांत सुशील, दिलीप कुमार प्रबुद्ध, नवेंद्र बौद्ध, सौरव बौद्ध, विमल कुमार, सदानंद राम, चंपा साध्वी, रत्ना कुमारी, कला देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन