अवैध खनन से सिंचाई विभाग का छहर ध्वस्त

Updated at : 11 Mar 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनन से सिंचाई विभाग का छहर ध्वस्त

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. अवैध मिट्टी खनन के बीच सिंचाई विभाग के छहर को मिट्टी माफिया ने जमींदोज कर दिया गया है. यह मामला. मामला जलालगढ़ प्रखंड कचनहर ग्राम का है. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी नहर और छहर की मिट्टी काटकर ट्रैक्टर के जरिए ईंट भट्ठों तक पहुंचायी जा रही है. बताया कि अगर नहर में पानी छोड़ा गया तो आसपास के घरों में बाढ़ एवं फसलों की तबाही जैसी स्थिति पैदा हो सकती है .इस बाबत सिंचाई विभाग अररिया चन्द्रदेई के एसडीईओ चंदन कुमार ने बताया कि सरकारी नहर और छहर को काटा या किसी तरह से क्षति पहुंचायी गयी है तो इसकी जांच कर विभाग द्वारा सख्त करवाई की जायेगी. वहीं जलालगढ़ की बीडीओ ममता कुमारी ने बताया कि इसकी जांच की जायेगी. अवैध खनन पर सख्त कानूनी कार्यवाही होगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन