उत्साह के साथ मनाई गयी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 28 May 2026 6:25 PM
मेरा युवा भारत पूर्णिया युवा कार्यक्रम
पूर्णिया. मेरा युवा भारत पूर्णिया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के.नगर प्रखंड के गोवासी पंचायत वार्ड नंबर 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत में विनायक दामोदर सावरकर के तेलीयचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि साथ ही कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गोवासी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंकर मेहता एवं समाजसेवी शिव पूजन मेहता व संजय मेहता ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला एवं उनके योगदान के बारे में युवाओं को बताया गया. साथ ही साथ युवाओं ने भी वीर सावरकर के विचारों को रखा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत पूर्णिया के कार्यालय सहायक प्रिय कुमार लाडू, स्वयंसेवक राजा बाबू की भूमिका अहम रही. इस मौके पर गोपाल कुमार, रवि रंजन कुमार मेहता, रामनारायण यादव, साक्षी कुमारी, मनीषा भारती, डोली कुमारी, सोनू कुमार, सुमित कुमार, शिवम कुमार पासवान आदि की सक्रिय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










