खुशहाली का प्रतीक है बजट : राकेश कुमार

पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार बोले
पूर्णिया. जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने सोमवार को पेश बिहार बजट का स्वागत किया है और कहा है कि बिहार के सभी प्रखंड मे डिग्री कॉलेज का प्रावधान किया जाना स्वागतयोग्य है. उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मैं इसके लिए हमेशा सकारात्मक प्रयास करता रहा हूं. मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी प्रखंडों में महाविद्यालय के लिए बजट 2025-2026 में प्रावधान किया है, यह शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति है. बिहार के सभी प्रखंड मे महाविद्यालय हो, इसके लिए शिक्षा मंत्री रहे विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी एवं वर्तमान में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे अनेक बार मिलकर अनुरोध किया था.उन्होने कहा कि उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्ववारा पेश बजट जनहित और बिहार हित में खुशहाली का प्रतीक है. बजट मे पूर्णिया हवाई सेवा जल्द शुरूआत होगी.महिला ,किसान,युवा को शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने का बजट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को बहुत बहुत बधाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










