बसपा का रोड शो आज, आकाश आनंद होंगे शामिल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Sep 2025 6:30 PM
बहुजन समाज पार्टी
पूर्णिया. बहुजन समाज पार्टी का रोड शो बुधवार को होगा. इसमे पार्टी के चीफ कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होगें. पार्टी के उपाध्यक्ष राजीव राय बबली ने बताया कि यह रोड शो शहर के डीएवी चौक से निकल कर मधुबनी, गिरजा चौक, बस स्टैंड, पॉलिटेक्निक चौक, लाइन बाजार से गुलाबबग जीरो माइल तक निर्धारित है. उन्होंने बताया कि रोड शो में दर्जनों बाइक, चार पहिया वाहन, ऑटो-टोटो से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होगें. बबली ने बताया कि पूर्णीया में राजनीतिक रूप से बहुत बड़ा रोड शो होगा. पार्टी की ओर से रोड शो की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










