पीएम किसान सम्मान निधि के वितरण का हुआ प्रसारण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Nov 2025 6:40 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त के वितरण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया. इसमें अठारह हजार करोड़ र.पये का हस्तांतरण प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के खाते में किया गया. मौके पर मौजूद कृषकों को प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण एवं धन्य धान योजना के बारे में केवीके वैज्ञानिकों ने अवगत कराया . केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ के एम सिंह ने बताया कि प्रत्येक अवसर पर यह कार्यक्रम केवीके में कृषक हित में आयोजित किया जाता है. मौके पर केंद्र के डॉ गोविंद कुमार, डॉ संगीता मेहता, डॉ आतिश सागर, डॉ राबिया प्रवीण, डॉ संतोष कुमार, अनामिका कुमारी, अजीत चौधरी, यशवंत कुमार तथा रावे के छात्र सहित कृषक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन