बनमनखी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बनमनखी की ओर से आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,वरिष्ठ नेता वीर नारायण गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. प्रशिक्षण वर्ग के सात सत्रों में वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि भाजपा एक वैचारिक एवं राष्ट्रवादी पार्टी है, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करती है. जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है. प्रशिक्षण के दौरान मेरा बूथ सबसे मजबूत, पार्टी का इतिहास, एकात्म मानववाद, संगठन विस्तार, अंत्योदय एवं संतृप्ति, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्रों में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया. इस प्रशिक्षण महाअभियान में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, मंच एवं मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया.धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने किया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन