भाजपा ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Published at :02 Sep 2024 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम सदस्यता दिल्ली मुख्यालय से ग्रहण कर इस महा अभियान का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम सदस्यता दिल्ली मुख्यालय से ग्रहण कर इस महा अभियान का शुभारंभ किया. पूर्णिया भट्ठा बाजार लखन लाल चौक पर सदस्यता अभियान के स्टाल पर नगर मध्य मंडल के अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने सदर विधायक विजय खेमका को भाजपा का नया सदस्य बनाया. इस अवसर पर विधायक तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उपस्थित नागरिकों को भाजपा द्वारा सदस्यता के लिए जारी टोल फ्री न० 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर बड़ी संख्या में सदस्य बनाया. भाजपा का सदस्यता स्टॉल पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना. विधायक श्री खेमका ने देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का सबों से अपील की. |पूर्णिया विधानसभा के गुलाबबाग के सनोली चौक, मधुवनी चौक, हरदा बाजार तथा रानीपतरा बाजार में एक साथ स्टाल लगाकर भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 शुरू किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन