झारखंड के CM हेमंत सोरेन आएंगे बिहार, पप्पू यादव के पिता के निधन पर आयोजित सभा में होंगे शामिल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Sep 2024 2:26 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का 17 सितंबर को निधन हो गया था. आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. यह सभा रंगभूमि मैदान में चल रहा है. इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल होने वाले है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का 17 सितंबर को निधन हो गया था. आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. यह सभा रंगभूमि मैदान में चल रहा है. इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल होने वाले है. साथ ही सांसद मीसा भारती भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. बता दें कि कार्यक्रम अतिथियों के आगमन तक चलेगा.

सभा से पहले शनिवार को खान जीएस एकेडमी के डायरेक्टर और फेमस टीचर खान सर ने शनिवार रात पप्पू यादव से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान खान सर ने कहा कि पप्पू यादव सांसद ही नहीं बल्कि जन-जन के नेता हैं. इसलिए वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. बिहार में उनके काफी समर्थक हैं. परिस्थिति कैसी भी हो वे सबके साथ खड़े रहते हैं. पिता के सपोर्ट से लोग आगे बढ़ते हैं. उनके पिता के निधन की खबर सुनकर वे मर्माहत हुए.

पप्पू यादव ने पिता के नाम पर बने विवाह भवन गरीबों को किया समर्पित

बता दें कि खान सर रविवार की आयोजित प्रार्थना सभा और शांति भोज में शामिल होंगे. सांसद पप्पू यादव ने दिवगंत पिता चंद्र नारायण प्रसाद की स्मृति में चंद्रनारायण प्रसाद स्मृति सेवा सदन नाम से एक विवाह भवन गरीब लोगों के लिए समर्पित किया है. इसमें गरीब परिवारों के बच्चों की शादी व दूसरे सामाजिक आयोजन किए जाएंगे.

सभी धर्म के साधु संत द्वारा दिया जा रहा प्रवचन

प्रवचन देते साधु संत

कांग्रेस महासचिव कन्हैया कुमार,बिहार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी हुए शामिल

कन्हैया कुमार और महेश्वर हजारी एक साथ

Also Read: यूपीएससी की तैयारी करने के लिए नहीं था पैसा, तो युवक ने शुरू किया यह अनोखा धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद ने लोगों के लिए दो एम्बुलेंस किया समर्पित

सांसद पप्पू यादव ने दो एम्बुलेंस भी समर्पित किया है. इसका मकसद है कि जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके. 20 गाय, 300 बकरियां और 200 सिलाई मशीनें गरीबों को दान किए हैं, ताकि जरुरतमन्द आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

प्रार्थना सभा में 1 लाख से अधिक लोगों के लिए की व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा और शांति भोज के लिए 1 लाख से अधिक लोगों के लिए व्यवस्था की गई है. बता दें कि पिता के निधन के बाद से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से कई नेताओं ने मुलाकात भी की है. शनिवार को खान सर के अलावा मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत कई बड़े नेता पप्पू यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे. बता दें कि सीमांचल कोसी के अलावा पूरे राज के लोग बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं. सांसद के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन