Bihar Election Express: अमौर की जनता को याद है सैलाब की त्रासदी, चौपाल में सुनाई दी कटाव की पीड़ा

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Election Express: अमौर की जनता को याद है सैलाब की त्रासदी, चौपाल में सुनाई दी कटाव की पीड़ा

Bihar Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को अमौर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा. अमौर मिडिल स्कूल में चौपाल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Bihar Election Express: पीके करन/ सुभाष सिंह, अमौर (पूर्णिया). प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को अमौर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में विधानसभा क्षेत्र में सैलाब की त्रासदी और कटाव की पीड़ा का मुद्दा हावी रहा. मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से जनता ने कई चुभते सवालों की बौछार की, तो मंच पर बैठे पूर्व एवं वर्तमान विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई. अहम यह रहा कि जनप्रतिनिधियों ने पूरे धैर्य के साथ जनता के सवालों का जवाब देने की कोशिश की.

ये नेता रहे मौजूद

चौपाल में एआइएमआईएम विधायक अख्तरूल इमान, जदयू के पूर्व विधायक सबा जफर, कांग्रेस नेता एवं बैसा के पूर्व प्रखंड प्रमुख परवेज आलम, जनसुराज पार्टी के नेता इंजीनियर महफूज आलम व जिला परिषद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने लोगों के सवालों का जवाब दिया. चौपाल में अमौर के लोगों ने एक तरफ जहां महानंदा, परमान, कनकई, पनार, बकरा और दास जैसी नदियों की तबाही से बचाव के लिए बड़ी परियोजना लाने पर जोर दिया, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर अपनी नाराजगी भी जतायी. साल दर साल नदियों के गर्भ में समाते गांव-घर और खेत-खलिहान, पलायन की पीड़ा जैसे सवालों पर लोग बार-बार नेताओं को घेरते रहे.

वर्षो से समस्याएं जस की तस

चौपाल में जनता ने अपनी राय रखते हुए कहा कि आजादी के बाद कई लोग विधायक और मंत्री बने, पर यह समस्या जस की तस बनी है. आजादी के 78 साल बाद भी इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. जनता ने वर्तमान और पूर्व विधायक के कार्यों को लेकर कई कमियां गिनायीं. एक ओर जहां मंच पर बैठे सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने जनता के हर सवाल का जवाब दिया, वहीं कभी जनता हावी होती, तो कभी नेता उन्हें संतुष्ट करने में सफल होते, तो विपक्षी नेता उनकी भावनाओं को कुरेदते. सवाल-जवाब के तीर चलते रहे और प्रभात खबर का चौपाल दिलचस्प होता चला गया.

Also Read: Bihar News: मल्टीनेशनल कंपनी एवरट्रेड इंडिया दरभंगा में लगायेगा प्लांट, खेल और फुटवियर प्रोटक्ट का होगा उत्पादन

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन