पूर्णिया में 100 साल बाद बिछेगी नई रेल पटरी, जलालगढ़-किशनगंज रेल लाइन की डीपीआर तैयार

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया में 100 साल बाद बिछेगी नई रेल पटरी, जलालगढ़-किशनगंज रेल लाइन की डीपीआर तैयार

Jalalgarh Kishanganj New Rail Line: जलालगढ़ से किशनगंज नई रेल लाइन परियोजना की डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजे जाने से सीमांचल में उत्साह है. 17 साल से लटके इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पूर्णिया समेत कई इलाकों को कनेक्टिविटी, सुरक्षा और आर्थिक विकास का लाभ मिलने की उम्मीद है. अब बजट में फंड जारी होने का इंतजार है.

विज्ञापन

Jalalgarh Kishanganj New Rail Line: सीमांचल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. जलालगढ़ से किशनगंज तक 51.632 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है. इस खबर के सामने आते ही इलाके में खुशी का माहौल है. लंबे समय से इस रेल परियोजना की मांग उठती रही थी. इसे अब हरी झंडी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना 2008-09 से लंबित थी और करीब 17 साल से लोग इसका इंतजार कर रहे थे. अब लग रहा है कि यह सपना जल्द साकार होगा.

सीमांचल की तरक्की का रास्ता

डॉ. गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया में करीब सौ साल बाद नई रेल लाइन बिछने की उम्मीद जगी है. इससे जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी. उनका मानना है कि यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि पूरे सीमांचल की तरक्की का रास्ता है. उन्होंने इस परियोजना पर कहा कि यह रूट चिकन नेक इलाके के लिए ऑप्शनल और सेफ रूट साबित होगा. इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी. जलालगढ़, अमौर और बैसा जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों को भी फायदा मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बनाये जायेंगे 8 नए स्टेशन

इस रेल लाइन पर करीब आठ नए स्टेशन बनने की संभावना है. इससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद बाहर भेजने में आसानी होगी. रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और छोटे शहरों को बड़ी कनेक्टिविटी मिलेगी. डॉ. गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया. उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में परियोजना के लिए पर्याप्त राशि जारी होगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे पर आया अपडेट, मधुबनी के 3 दर्जन गांवों से गुजरेगी सड़क

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन