कमलेश झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल के काझी ग्राम स्थित शशिधर झा खेल मैदान में आयोजित कमलेश झा उर्फ डिस्को मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया चंद्र किशोर तुरहा एवं उपमुखिया ब्रजेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के साथ ही खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. उद्घाटन मैच परसा हाट और पुरंधा ग्राम की टीमों के बीच खेला गया जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.मैदान में स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही और लोगों ने खेल का आनंद लिया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया चंद्र किशोर तुरहा ने कहा कि खेल के आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा मानसिक और शारीरिक विकास होता है. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि खेल हमेशा जोश और अपनापन सिखाता है तथा खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए. हारने वाले को जीतने की प्रेरणा और जीतने वाले को अपनी जीत बरकरार रखने का संकल्प लेकर खेलना चाहिए.इस मौके पर उपमुखिया ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट देश का अत्यंत लोकप्रिय खेल है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. छोटे गांवों से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं.उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की अपील.आयोजन समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से रुपक झा, सोनू कुमार, सतीश मिश्रा, सौरभ कुमार, अमित मिश्रा एवं कुलदीप मिश्रा सहित दर्जनों स्थानीय युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन