पूर्णिया में युवक ने रास्ते से हटने को कहा तो बदमाशों ने चाकू गोदकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Aug 2024 2:38 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: पूर्णिया में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने की खबर आ रही है. बता दें कि मामूली बात को लेकर बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक की जीवनलीला समाप्त कर दी है. घटना सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पूर्णिया से एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने की खबर आ रही है. बता दें कि मामूली बात को लेकर बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक की जीवनलीला समाप्त कर दी है. घटना सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी जाफरी बाग के रहने वाले अशोक रजक के बेटे सूरज रजक के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक युवक ने बीच रास्ते में बैठे बदमाशों को हटने के लिए कहा, जिसके बाद अपराधियों और युवक में बहस हो गई. वे रास्ते से हटने को तैयार नहीं थे. बहस के बाद नाराज अपराधियों ने युवक को चाकू से गोद डाला. जिससे उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: सोए अवस्था में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, एक की हालत गंभीर…

ई- रिक्शा चलाकर परिवार का करता था भरण-पोषण

मृतक के पिता अशोक रजक ने बताया कि उसका बेटा टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था. प्रत्येक दिन की तरह वो आज भी टोटो चलाकर घर आ रहा था. तभी गली में रास्ते पर कुछ लोग बैठे हुए थे. सूरज ने उनलोगों को हटने को कहा तो आरोपी नाराज हुए और मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान चाकू से गोदकर सूरज की हत्या कर दी गई.

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया. परिजनों का कहना है कि कुल 9 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Mumbai के कॉलेजों में Burqa-Hijab Ban पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सर्कुलर पर रोक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन