पूर्णिया में आज भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया जिले में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. जानें आगे का मौसम पूर्वानुमान.

विज्ञापन

Purnea Weather Alert: पूर्णिया जिले में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने जिले के लिए बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसे देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

भारी बारिश के साथ चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है. कुछ स्थानों पर ठनका गिरने का खतरा भी बना हुआ है. विभाग ने बताया कि मौसम की यह स्थिति अगले कुछ घंटों तक बनी रह सकती है.

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश के कारण जिले के तापमान में भी कमी आने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. लगातार बादल छाए रहने और वर्षा के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, नदी किनारे और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित भवनों के भीतर रहने की सलाह दी गई है.

प्रशासन ने भी की सतर्कता बरतने की अपील

Purnea Weather Alert: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. विशेष रूप से किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें : अंगीभूत कॉलेजों के खातों का ऑडिट अनिवार्य, समर्थ पोर्टल से बनेगा 2027-28 का बजट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन