बेगूसराय: सोए अवस्था में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, एक की हालत गंभीर...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Aug 2024 9:36 AM
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
Bihar Crime News: बेगूसराय के बछवाड़ा में घर में सोये अवस्था में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर देने की खबर आ रही है. बता दें कि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Bihar Crime News: बेगूसराय के बछवाड़ा में घर में सोये अवस्था में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर देने की खबर आ रही है. बता दें कि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस पहुँच मामले की जांच मे जुटी है. यह घटना चिरंजीवीपुर के वार्ड नंबर 12 ठठ्ठा रशीदपुर की बताई जा रही है.
अपराधी सोए अवस्था में एक हीं परिवार के तीन लोगों की गला काट दी. उसके बाद उनलोगों के शरीर पर एसिड भी डाले हैं. पति, पत्नी और बेटी की मृत्यु हो गई है. वहीं सात साल के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में पुलिस को देख नवविवाहिता की जलती लाश छोड़ भागे परिजन, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप…
तीनों के गला काटने के बाद चेहरा पर छिड़के एसिड
मृतक की पहचान चिरंजीवीपुर के वार्ड नंबर 12 ठठ्ठा रशीदपुर के नागो महतो के पुत्र 40 वर्षीय सजीवन महतो उसकी पत्नी संजीता देवी और उसकी बेटी सपना कुमारी के रूप में हुई है. बता दें कि इन तीनों की गले काट कर हत्या कर दी गई है. उसके बाद चेहरे पर एसिड छिड़क दिया गया है.
बेटे अंकुश कुमार पर भी हमला हुआ है और एसिड छिड़क दिया गया है उसकी भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. इलाके में पूरा दहशत का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है. सभी लोगों के जहन में बस एक हीं सवाल है, ये कैसे हुआ और कौन किया…
Mumbai के कॉलेजों में Burqa-Hijab Ban पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सर्कुलर पर रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










