बेगूसराय रेड क्रॉस सोसायटी में 10 साल बाद होगा चुनाव, 18 जुलाई से नामांकन, 30 जुलाई को मतदान

Author Vikash Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी चुनाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai Red Cross Society Election : बेगूसराय भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से कार्यकारिणी समिति का गठन होगा. 30 जुलाई को 745 सदस्य मतदान कर नई समिति चुनेंगे, जो एक दशक बाद मनोनयन की परंपरा को समाप्त करेगा.

विज्ञापन

Begusarai Red Cross Society Election : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की बेगूसराय जिला शाखा में इस बार कार्यकारिणी समिति का गठन मनोनयन के बजाय मतदान के माध्यम से किया जाएगा. करीब 10 वर्षों बाद सदस्यों को मतदान के जरिए नई कार्यकारिणी चुनने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

745 सदस्य करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

चुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान निर्धारित किया गया है. इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के 745 सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग कर नई कार्यकारिणी समिति का चयन करेंगे.

आपत्तियों के बाद लिया गया चुनाव कराने का निर्णय

बताया गया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से कार्यकारिणी समिति का गठन मनोनयन के आधार पर किया जाता रहा था. इस बार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सचिव डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य सदस्यों की आपत्तियों के बाद जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने चुनाव मतदान के माध्यम से कराने का निर्देश जारी किया.

डीएम ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए मतदाता सूची, दावा-आपत्ति, नामांकन और मतदान की समय-सारिणी तय कर दी है. कार्यक्रम के अनुसार 11 से 17 जुलाई तक मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति दर्ज की जाएगी. 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक दावा-आपत्तियों का निपटारा कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसी दिन शाम 3 बजे आम सभा में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की संख्या तय होगी.

18 जुलाई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. 20 से 23 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे. 24 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी. इसके बाद 25 जुलाई को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी. 30 जुलाई को मतदान के बाद नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा.

Also Read : बेगूसराय को 15 जुलाई को मिलेंगे 10 नए डिग्री कॉलेज, सीएम सम्राट करेंगे वर्चुअल उद्घाटन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन