बेगूसराय : बीहट के स्कूलों में छात्राओं को नियमित मिलें सेनेटरी पैड, उप मुख्य पार्षद ने ईओ को सौंपा आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बीहट नगर परिषद् के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की नियमित उपलब्धता की मांग की है. साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी अपील की गई है.

विज्ञापन

बेगूसराय के बीहट नगर परिषद् के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नगर क्षेत्र में छात्राओं की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने नगर परिषद् क्षेत्र के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन

किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और बेहतर उपस्थिति

आवेदन में उन्होंने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है. इससे छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी तथा उनकी विद्यालयी उपस्थिति भी काफी बेहतर होगी.

महत्वपूर्ण स्थलों पर पोल और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

इसके अलावा उप मुख्य पार्षद ने नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में खेल मैदानों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, मस्जिदों, सामुदायिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर पोल स्थापित कर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है.

रात के समय आवागमन में कठिनाइयां और सुरक्षा चिंताएं

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पोल नहीं होने के कारण आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई है, जिससे रात के समय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं रहने के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी लगातार बनी रहती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन