समस्तीपुर में पुलिस को देख नवविवाहिता की जलती लाश छोड़ भागे परिजन, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Aug 2024 12:20 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे गुरुवार को पुलिस ने एक नव विवाहिता की लाश बरामद की है. मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले चकमुराद बाजार समिति निवासी कुंदन सदा की पत्नी गुड़िया देवी (20) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे गुरुवार को पुलिस ने एक नव विवाहिता की लाश बरामद की है. मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले चकमुराद बाजार समिति निवासी कुंदन सदा की पत्नी गुड़िया देवी (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुड़िया की शादी एक माह पूर्व हुई थी.

बता दें कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुड़िया को प्रताड़ित किया करते थे. गुरुवार की सुबह गुड़िया की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ससुराल वाले आनन फानन में अंतिम संस्कार करने के लिए रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी बांध किनारे शमशान घाट लेकर गए थे.

अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर ही रहे थे कि मौके पर मथुरापुर थाना के एसआई सुप्रिया आर्या पुलिस टीम के साथ पहुंच गई. पुलिस को देखते ही ससुराल वाले फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: पहले 13 वर्षीय किशोरी के साथ किया सामूहिक दुराचार, अब बयान बदलवाने को दे रहे धमकी, पुलिस जांच में जुटी…

ये भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन पति को छोड़ प्रेमी के साथ हुई फरार, 12 जुलाई को हुई थी शादी, साथ में गहने और नकद भी ले गई…

ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप

इधर, पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे. उन लोगों का आरोप है कि गुड़िया को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर या गला दबाकर हत्या कर दी है.

मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है.

 Neeraj Chopra ने Javelin Throw Final में जीता Silver, Arshad Nadeem को मिला Gold

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन