समस्तीपुर में सुबह-सुबह हत्या से दहशत, घर में घुसकर युवक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. पचपैका गांव में रात को घर में सो रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Murder In Samastipur: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई. बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

सोते समय मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पचपैका गांव निवासी राम शंकर आर्य के 40 वर्षीय पुत्र राज नारायण महतो उर्फ महात्मा जी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक घर में सो रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में दहशत

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. दिनदहाड़े नहीं बल्कि घर में सो रहे युवक की हत्या से इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपितों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: मुसापुर में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल, बदमाश फरार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन