मुसापुर में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल, बदमाश फरार

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
मुसापुर में युवक पर चाकू हमला: 3 आरोपी फरार, पुलिस जांच में

समस्तीपुर के मुसापुर गांव में सामान बेच रहे एक युवक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन प्रखंड के घटहो थाना क्षेत्र स्थित मुसापुर गांव में रविवार सुबह एक युवक पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.

ग्रामीणों के अनुसार घायल युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और गांव में रहकर सामान बेचने का काम करता है. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

सामान बेचने के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह युवक सामान बेचने के लिए निकला था. इसी दौरान गांव में तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना पर पहुंची घटहो थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और घटनास्थल का जायजा लिया.

लगातार बढ़ रही हैं चाकूबाजी की घटनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि मुसापुर गांव में हाल के दिनों में चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले भी गांव में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या की जा चुकी है, लेकिन उस मामले में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

ग्रामीणों के अनुसार यह हाल के दिनों में चाकू से हमले की तीसरी घटना है, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन