ePaper

दरभंगा: पहले 13 वर्षीय किशोरी के साथ किया सामूहिक दुराचार, अब बयान बदलवाने को दे रहे धमकी, पुलिस जांच में जुटी…

Updated at : 09 Aug 2024 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Woman constable accuses driver constable of physical abuse

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बीते छः अगस्त को चार मनचलों ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया. वहीं किशोरी और परिजनों का कहना है कि आरोपी काफी दबंग हैं. हमलोगों पर बार-बार केस वापस लेने को दबाव बना रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बीते छः अगस्त को चार मनचलों ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया. इस घटना में किशोरी बुरी तरह से जख्मी हो गई. परिजन को सूचना मिलते हीं उसे स्थानीय पीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का यह मामला बताया जा रहा है. परिजनों और किशोरी के बयान पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द हीं आरोपियों को दबोच लिया जाएगा. वहीं किशोरी और परिजनों का कहना है कि आरोपी काफी दबंग हैं. हमलोगों पर बार-बार केस वापस लेने को दबाव बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ई-साक्ष्य ऐप से वीडियो, फोटो और बयान दर्ज करेगी बिहार पुलिस, नौ अगस्त को ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे अधिकारी…

गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है किशोरी

बड़गांव थाने की पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. उस दिन घास काटने खेत में जा रही थी. उसी दौरान चार बदमाशों ने पकड़ लिया और सुनसान बगीचा में ले गए. वहां बारी बारी से दुराचार किया. पुलिस का कहना है कि इस मामले पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है.

माता- पिता ने कहा धमकी दे रहे आरोपी

किशोरी के माता- पिता ने बताया कि आरोपी बार-बार हमलोगो को धमकी दे रहे हैं. किशोरी का बयान बदलवाने के लिए दबाव बना रहे हैं. अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं. वहीं गांव के लोग इस मामले में साथ देने को तैयार नहीं हैं. सभी चुप्पी साधे हैं.

 Neeraj Chopra ने Javelin Throw Final में जीता Silver, Arshad Nadeem को मिला Gold

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन