इग्नू के बीएड व बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा संपन्न

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 31 Mar 2026 6:17 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. इग्नू के बीएड पाठ्यक्रम जनवरी सत्र एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम जुलाई सत्र में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन बीते दिन पूर्णिया कॉलेज में किया गया. समन्वयक डॉ. मो. मुजाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएड. प्रवेश परीक्षा 275 अभ्यर्थी तथा बीएससी (नर्सिंग) प्रवेश परीक्षा में 06 अभ्यर्थी के लिए आयोजित की गयी. वही सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि दोनों परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रश्नों एवं ओएमआर शीट पर आधारित थी. परीक्षा के ऑब्जर्वर के रूप में सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दीपक गोस्वामी विश्वविद्यालय से प्रतिनियुक्त थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन