सीएचसी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Apr 2026 7:12 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हराकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बड़हराकोठी में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रवीण कुमार ने की.इस मौके पर डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवन बेहद आवश्यक है. उन्होंने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है और स्वस्थ मन व शरीर ही बेहतर जीवन की कुंजी है. इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए. साथ ही खानपान में सुधार करते हुए अधिक तेल, घी और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी. डॉ. प्रवीण ने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर देते हुए योग और ध्यान को दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही. कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार, प्रखंड उत्प्रेरक रंजीत कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार पंडित, एएनएम नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, गार्ड पुनम कुमारी, शांति देवी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन