पोषण कार्यक्रम को चलाया गया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड के पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय जयमंगला गांव में बीसीएम कंचन कुमारी एवं बीएचएम निशि श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम को मजबूतीकरण की दिशा में समुदाय जागरूकता अभियान चलाया गया प्रखंड स्वास्थ्य समन्वयक अंजनी मिश्रा की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान में एएनएम निगम कुमारी, आशा फेसिलेटर पूनम देवी,आशा कार्यकर्ता अनिता कुमारी, खुशबू कुमारी एवं सेविका उर्वश कुमारी,मीणा देवी तथा गांव के कई अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल रहे. जागरूकता अभियान में प्रखंड स्वास्थ्य समन्वयक अंजनी मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी .प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के बाद की जांच, एनीमिया, उच्च जोखिम वाले प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गोद भराई, अन्न प्राशन, बच्चों की वृद्धि निगरानी, कंगारू मदर केयर और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें रेफरल स्वास्थ्य केन्द्र भेजने जैसी कई महत्वपूर्ण बातों पर जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन