हथियार का धंधा करनेवाला शातिर कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Published at :23 Feb 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार का धंधा करनेवाला शातिर कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. सरसी पुलिस ने शनिवार रात्रि 1.30 बजे अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. इस बाबत एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सरसी थानांतर्गत लगातार एक व्यक्ति द्वारा अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस की खरीद बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में सरसी थानाध्यक्ष पुअनि मनीष चन्द्रा, अपर थानाध्यक्ष पुअनि आयूष राज, जिला आसूचना इकाई टीम, सिपाही राज रंजन,सिपाही चन्दन कुमार ठाकुर, नितीश कुमार, चितरंजन कुमार की छापामारी टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया . शनिवार 1.30 बजे रात्रि एनएच 107 सरसी से पूरब पारसमणी मोड़ समीप से एक देसी कट्टा एवं 8 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल एवं तस्करी के उपयोग में किए जा रहे ऑल्टो कार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बेचन झा, साकिन सरसी, के रूप में हुई. बताया कि गिरफ्तार किए युवक से पूछताछ एवं मोबाइल फोन के अवलोकन से हथियार तस्करी में शामिल अन्य शातिरों का भी खुलासा हुआ है. बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास है. सरसी थाना तथा धमदाहा थाना में तीन कांडों में जेल भी जा चुका है. गिरफ्तार युवक के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन