जनता चौक रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मिली स्वीकृति : खेमका

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जनता चौक रेलवे क्रॉसिंग पर

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के जनता चौक रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की रेलवे विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है. यह जानकारी सदर विधायक विजय खेमका ने दी. उन्होने बताया कि आरओबी निर्माण से जनता चौक वासियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. विधायक ने बताया कि इसके आलावा वर्तमान में 5 बड़े नालों का निर्माण कार्य बुडको द्वारा आरंभ हो चुका है. स्ट्रोम ड्रेनेज वॉटर सिस्टम योजना के तहत राशि प्राप्त होते ही नये छोटे बड़े नालों का निर्माण कर मुख्य नालों से जोड़ा जाएगा जिससे शहर को जल जमाव से मुक्ति मिल सकेगी. विधायक ने कहा मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के अंतर्गत 25 सड़कों का टेंडर बुडको द्वारा पूरा कर लिया गया है. इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा. विधायक ने यह भी कहा शहर को जाममुक्त बनाने हेतु पीडब्लूडी द्वारा तीन स्थानों पर एस्केलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज का सर्वे किया गया है. साथ ही जनता चौक रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की रेलवे विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है. र्णिया शहर के विभिन्न वार्डों में जल जमाव की समस्या को देखते हुए विधायक विजय खेमका ने नगर आयुक्त को नगर निगम द्वारा खरीदे गए दर्जन भर से अधिक छोटे बड़े पंपसेट के माध्यम से शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने एनजीओ द्वारा नाले की सफाई, कचरा उठाव, फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव जैसे कार्यों को सक्रियता से कराने की बात कही. साथ ही एनजीओ की मनमानी पर लगाम लगाने और सम्मानित वार्ड पार्षदों को वार्ड क्षेत्रफल के अनुसार मानवबल उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन