उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एपीआइ विक्रेता को किया गया गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 6:07 PM

विज्ञापन

साइबर थाना कांड संख्या 96/25

विज्ञापन

पूर्णिया. साइबर थाना कांड संख्या 96/25 के अंतर्गत पूर्व में एक प्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार एवं नाबालिक को निरूद्ध किया गया था. शेष दो अभियुक्तों के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष दल का गठन किया गया था. विशेष दल लगातार गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. न्यायालय से शेष अभियुक्त का नाम-पता सत्यापन उपरांत गिरफ्तारी अधिपत्र भी प्राप्त कर लिया गया था.अनुसन्धान के क्रम में बीते 7 अप्रेल को विशेष दल द्वारा गाजीपुर उत्तर प्रदेश से प्राथमिकी अभियुक्त मॉडर टेलीग्राम आईडी के धारक एंव प्रॉक्सीयर्थ वेबसाइट के एपीआई विक्रेता सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर कर ली जाएगी. गिरफ्तारी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता उपेन्द्र कुमार गोड़, साकिन मलसा, मलिकपुरा, थाना भावरकोल, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) है. छापेमारी दल में साईबर थाना के पुअनि मनीषचंद्र यादव, पुअनि सौरभ कुमार, जिला आसूचना ईकाई के सिपाही अमित कुमार राय, सिन्टू कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार कुशवाहा एवं हवलदार मुन्ना कुमार, साइबर थाना शामिल थे. यह जानकारी साइबर थाना के डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने दी.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन