लोजपा नेता अनिल उरांव की चौथी पुण्यतिथि मनायी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बेला रिकाबगंज पंचायत

विज्ञापन

पूर्णिया. बेला रिकाबगंज पंचायत के पूर्व मुखिया एवं मनिहारी विधानसभा के पूर्व लोजपा प्रत्याशी स्व अनिल कुमार उरांव के चतुर्थ पुण्य तिथि पर उनके निवास (जेपी नगर) पूर्णिया कोर्ट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी. लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने स्व अनिल उरांव के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अनिल उरांव हमारे छोटे भाई के समान थे. स्व अनिल उरांव, डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान जी के विचार धारा पर चलने वाले, दलितों, शोषितों एवं आदिवासी समाज के हक एवं अधिकार के लिए लड़ने वाला युवा नेता थे. वे हमेशा गरीबों, दलितों, शोषितों एवं आदिवासी समाज के सेवा को अपना धर्म समझते थे. पूर्णिया के भू माफिया, अपराधी गठजोड़ ने आदिवासी समाज के हक और अधिकार के लिए लड़ने वाला युवा नेता की हत्या करवा दी. कोशी सीमांचल ने लोजपा का एक चमकता सितारा खो दिया. दलित सेना, भीम आर्मी और छात्र नेता विक्रम पासवान ने बिहार सरकार से हत्यारे को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है. मौके पर सीमा उरांव, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग, पटना, वीरेंद्र कुमार उरांव, उमेश कुमार लकड़ा, जितेन्द्र उरांव, छात्र नेता विक्रम पासवान, अशोक पासवान, मनीत उरांव, गजेन्द्र यादव, बालेश्वर मूर्मू, कैलाश गुप्ता, महेश पासवान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन