खगड़िया से पूर्णिया तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के निर्माण को ले एलाइनमेंट का कार्य शुरू
Updated at : 02 Apr 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया से पूर्णिया तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क
विज्ञापन
सड़क निर्माण में करीब 100 घरों के विस्थापित होने की आशंका,50 से 60 घर सीधे जद में
पूर्णिया. खगड़िया से पूर्णिया तक प्रस्तावित 144 किलोमीटर लंबी एनएच-31 फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहले चरण में सड़क के एलाइनमेंट कार्य चल रहा है. एक अनुमान से इस सड़क परियोजना के निर्माण में करीब 100 घरों के विस्थापित होने की आशंका जतायी जा रही है, जबकि 50 से 60 घर सीधे एलाइनमेंट की जद में आ रहे हैं. इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक विजय खेमका ने गुरूवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर बसगामा टोला में एनएचआई के अधिकारियों, भू-अर्जन पदाधिकारी, अमीन तथा बसगामा बस्ती के निवासियों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण में आ रही कठिनाइयों से अवगत हुए. उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा समाधान हेतु केंद्र और राज्य सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि खगड़िया से पूर्णिया तक सीधी फोरलेन सड़क बनने से आम लोगों का आवागमन काफी सुगम होगा और दूरी भी कम हो जाएगी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों से 60 से 70 घरों की बस्ती को सुरक्षित रखने के लिए एलाइनमेंट के वैकल्पिक मार्ग पर गंभीरता से विचार करने को कहा. उन्होंने स्थानीय बस्तीवासियों से भी अपील की सड़क निर्माण के लिए चल रहे मार्किंग कार्य में सहयोग करें,ताकि विभाग को घरों की सही संख्या की जानकारी हो सके. विधायक ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के साथ-साथ एनडीए सरकार द्वारा स्वीकृत फोरलेन सड़क का निर्माण भी समय पर पूरा होना चाहिए. इस अवसर पर पूर्व मुखिया जिला भाजपा नेता पवन भगत, दुर्गा उड़ाव, बेनू दत्ता, पूर्व मुखिया राजेंद्र उड़ाव,पूर्व वार्ड पार्षद बिजय उड़ाव, बिनोद उड़ाव, संजय उड़ाव, चंद्रमा देवी, मंजूरियां देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




