ePaper

पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन के बनेंगे वाहक

Updated at : 08 Jan 2026 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन के बनेंगे वाहक

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मरंगा, पूर्णिया की ओर से किया जा रहा आयोजन

विज्ञापन

तीन दिवसीय बूटकैंप का पूर्णिया में भव्य शुभारंभ, सौ से अधिक प्राचार्य व शिक्षक ले रहे भाग

पूर्णिया. देश की विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को नवाचार, डिजाइन थिंकिंग और उद्यमशील दृष्टिकोण से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल के अंतर्गत फेज–3 इन्नोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिप आइडीई बूटकैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल, परोरा, पूर्णिया के परिसर में आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम का आयोजन विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मरंगा, पूर्णिया की ओर से किया जा रहा है.

छह राज्यों के आठ विभिन्न केंद्रों से पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक एक साथ जुड़े

बूटकैंप का आयोजन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद तथा मंत्रालय शिक्षा नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों, डिजाइन थिंकिंग तथा उद्यमशील नेतृत्व से जोड़ते हुए उन्हें शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाना है. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो उद्यमिता शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्था है. कार्यक्रम का केंद्रीय उद्घाटन सात जनवरी को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अभय जेरे ने ऑनलाइन माध्यम से किया. इस अवसर पर देश के छह राज्यों के आठ विभिन्न केंद्रों से पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक एक साथ जुड़े. केंद्रीय सत्र में विद्यालयी शिक्षा में नवाचार और उद्यमशील सोच की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किया.

नौ जनवरी को कार्यक्रम का होगा समापन

पूर्णिया स्थित आयोजन स्थल पर राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे. उद्घाटन सत्र में राजेश चंद्र मिश्रा, चेयरमैन, विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ डॉ सुजीत कुमार, प्राचार्य, वीवीआइटी, निखिल रंजन, प्राचार्य, विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल, प्रशांत शंकर, निदेशक, वीवीसीपी, प्रतीश कन्नौजिया, आइडीई बूटकैंप ट्रेनर डॉ राखी शर्मा व मयूर बोर्कर रीजनल एआईसीटीई कॉर्डिनेटर विशेष रूप से उपस्थित थे. इस तीन दिवसीय बूटकैंप में पीएम श्री स्कूलों के सौ से अधिक प्राचार्य व शिक्षक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का समापन 09 जनवरी 2026 को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन