सड़क पर मक्का सुखाने से हादसा, महिला रेफर

Updated:
विज्ञापन

महिला रेफर

विज्ञापन

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के भवन देवी टोला वार्ड संख्या 11 की एक महिला नवगछिया से शादी समारोह से वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गुरुवार के 11 बजे दिन की है. पूर्णिया-रूपौली एसएच 65 मुख्य मार्ग से रुपौली की ओर से विपिन साह अपने 25 वर्षीय पत्नी सोनी देवी एवं बेटी को बाइक पर लेकर अपने घर भवन देवी टोला आ रहा था. ब्रह्मज्ञानी स्थित पानी टंकी से पहले मोड़ पर मुख्य सड़क पर सुखायी जा रही मकई पर चढ़ने से बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक के पीछे बैठी महिला गिर गई . हालांकि बाइक चालक को महिला गिरने का पता नहीं चला. जब उसकी बेटी ने बताया कि मम्मी गाड़ी से गिर गई है तो कुछ दूर जाने के बाद वापस आया तो गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश पाया .ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया .प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया .इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है जिसके कारण उल्टी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन