मारवाड़ी कॉलेज मामले में अभाविप का विवि में धरना

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Sep 2025 6:32 PM

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज

विज्ञापन

पूर्णिया. मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में पूर्व में नामांकन के वक्त की गयी अतिरिक्त वसूली के विरोध में एक बार फिर से अभाविप ने आंदोलन तेज कर दिया है. विभाग संयोजक अमित मंडल के नेतृत्व में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया है. अभाविप का आरोप है कि एससी/एसटी एवं अन्य सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं सत्र 2023–2027, 2024–2028 एवं 2025–2029 नामांकन के समय अवैध रूप से 300 रुपया वसूला गया. जबकि राजभवन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गाइडलाइन स्पष्ट है. इस गंभीर अनियमितता के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , किशनगंज ने लगातार कॉलेज प्रशासन से लेकर विवि प्रशासन तक शिकायत दर्ज करायी. आरोप है कि आज तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन