सुबह टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Updated:
विज्ञापन
सुबह टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत बड़हरा से रघुवंशनगर बिहारीगंज जानेवाली रेल लाइन के पश्चिम पुल संख्या 20/16 एवं पुल संख्या 21/16 के बीच एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार पूर्वाह्न लगभग 9 बजे बहियार जाने वाले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही शव मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई. स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान बड़हरा कोठी निवासी अर्जुन स्वर्णकार के 29 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार स्वर्णकार के रूप में की गई. जानकारी मिलते ही मृतक के चचेरे भाई ईश्वर कुमार स्वर्णकार अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और लाश मिलने की सूचना बड़हरा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लिया गया. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही मृतक के चचेरे भाई ईश्वर कुमार स्वर्णकार ने बताया कि सवेरे पांच बजे रौशन कुमार घर के लोगों को बिना बताए ही टहलने के लिए निकला था. वह दिमागी रूप से विक्षिप्त था. ट्रेन के धक्का से अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन