अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कमेटी गठित

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 04 Apr 2026 6:09 PM

विज्ञापन

पूर्णिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. आगामी 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती समारोह व भीम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित अंबेडकर सेवा सदन में एक बैठक हुई. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को अंबेडकर कल्याण छात्रावास से भीम शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया. इस आयोजन के लिए निपेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना पासवान को सर्वसम्मति से भीम शोभायात्रा का संयोजक तथा अजय भारती पासवान व विक्रम पासवान को सहसंयोजक बनाया गया. कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कार्यसमिति का भी गठन किया गया. जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद पोलो पासवान, मो.मनौवर हुसैन, शंकर ब्रह्मचारी, विक्रम राज, दिलीप राय, करण यादव, रिशु पासवान, नवीन्द्र कुमार पासवान, अनिल राम, चंदन आजाद, दिनेश दास, सोनू यादव, वार्ड पार्षद निप्पू पासवान, सन्नी पासवान, दिलखुश पासवान विवेक पासवान, हरिशंकर राम शामिल हैं. वहीं संरक्षक के रूप में राकेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू पासवान, मो इस्लामउद्दीन, शंभू दास, प्रदीप पासवान, अमित रंजन, मनोज कुमार, रंजीत पासवान, विजय उरांव, अमोद मंडल, सुनील राय व शम्भु मंडल रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर एक निगरानी कमेटी भी बनाई गयी है जिनमें जवाहर यादव, प्रो आलोक यादव, जितेंद्र उरांव, आमोद मंडल, मिथिलेश कुमार दास, गुप्तेश कुमार, नीलू सिंह पटेल, मानिकचंद दास आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन