बिहार : पूर्णिया में दो बच्चों के सामने महादलित महिला से दुष्कर्म

पूर्णिया (श्रीनगर) :बिहारकेपूर्णिया में मायके से ससुराल जाने के दौरान एक महादलित महिला को उसके दो बच्चों के सामने हवस का शिकार बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये. बाद में पुलिस की सूझबूझ से सभी को श्रीनगर थाने लाया […]
पूर्णिया (श्रीनगर) :बिहारकेपूर्णिया में मायके से ससुराल जाने के दौरान एक महादलित महिला को उसके दो बच्चों के सामने हवस का शिकार बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये. बाद में पुलिस की सूझबूझ से सभी को श्रीनगर थाने लाया गया. ऐहतियात के तौर पर आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गयी. घटनास्थल इस्लामपुर गांव में भी पुलिस कैंप कर रही है. एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि वे खुद घटना की जांच कर रहे हैं.
इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी रोते-कलपते रहे. दुष्कर्म के बाद पीड़िता उसी हालत में अपने मायके लौट गयी. मायका पहुंचने पर उसकी हालत देख कर परिजन व ग्रामीण उग्र हो गये. वहां के ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़िता के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. तब तक आरोपित वहां से फरार हो गया था. आक्रोशित ग्रामीण हंगामे पर उतर आये. घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद ने घटनास्थल पर पुलिस बल भेज दिया. पुलिस पीड़िता को लेकर श्रीनगर थाने आ गयी और थाने में ही पीड़ित पक्ष के लोग भी जुट गये. समाचार प्रेषण तक एफआइआर की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




