सैनिकों के सम्मान में साइकिलिस्टों की 10 सदस्यीय टीम तवांग के लिए रवाना

शौर्य वंदन साइकिल यात्रा को एसएसबी के डीआइजी ने झंडा दिखाकर किया रवाना
शौर्य वंदन साइकिल यात्रा को एसएसबी के डीआइजी ने झंडा दिखाकर किया रवाना पूर्णिया. सैनिकों के सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के 10 सदस्यीय टीम अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए रवाना हुई. इस टीम के साथ पांच साइक्लिस्ट एवं पांच क्रु मेम्बर शामिल हैं. इससे पहले शहर के आरएन साव चौक पर एसएसबी के डीआइजी मधुकर अमित एवं आइटीबीटी के कमान्डेंट जनार्दन मिश्रा ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर शौर्य वंदन यात्रा के साइकिलिस्टों को रवाना किया. इस मौके पर पीडीएसए, क्रीड़ा भारती, क्रिकेट अकादमी, श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा एस एस बी के अधिकारी व जवान शामिल थे. पीडीएसए के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि यह शौर वंदन साइकिल यात्रा 955 किलोमीटर की होगी जो पूर्णिया से चलकर अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक पहुंचेगी जो समुद्र तल से 12500 फीट की दुर्गम ऊंचाई पर है. पूर्णिया से तवांग (अरुणाचल प्रदेश) तक की 955 किलोमीटर की साहासिक सात दिवसीय शौर्य वंदन यात्रा करने वाले साइक्लिस्ट राकेश कुमार पवन, विजय शंकर सिंह,.राजीव रंजन सिंह उर्फ विक्की ,प्रियांशु दत झा ,सतीश चौवे एवं पांच क्रु मेम्बर,शशांक शेखर सिंह,नागेश्वर दास उर्फ लाफिंग बुद्धा ,जय सिंह,राजेन्द्र मेहता ,मधुकर पांडे शामिल हैं. शौर्य वंदन यात्रा को विदा करने एवं उत्साह वर्धन के लिए नेपाल से कृष्णा, संतोष एवं राज पूर्णिया पहुंचे. शौर्य वंदन साइकिल यात्रा दल को रवाना करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंह, राज्य उपाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार, मिडिया प्रभारी अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार, तौफीक आलम,संरक्षक एस के सरोज,अमरेंद्र कुमार यादव, अनिल लोहिया, सुनील लोहिया,सतीश कुमार चौबे, सुनील लोहिया,राजू झा, अमित लोहिया, कृष्णा कुमार,पंकज श्रीवास्तव, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, आदित्य कर्ण, राणा प्रताप सिंह, मुरारी सिंह, अक्षत सिंह, दीपक साह,ब्रजेश भास्कर, डाक्टर रुबी सिंह,नन्द किशोर सिंह नन्दू,परिमल सिंह ,एस एस बी के डी आई जी श्री मधुकर अमित, कमान्डेंट जनार्दन मिश्रा, राज्य पत्रित अधिनस्थ अधिकारी,जवान ,आई टी बी टी के कमान्डेंट, अधिकारी एवं जवान शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




