दर्जियाबाड़ी वार्ड 9 में कलशयात्रा के साथ 48 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Apr 2026 7:10 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. मुख्यालय क्षेत्र के दर्जियाबाड़ी वार्ड संख्या 9 में कलशयात्रा व पूजन के साथ 48 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू किया गया. कलश यात्रा में 1100 महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बुधवार सुबह को क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने दर्जियाबाड़ी स्थित काली मंदिर से कलश यात्रा आरंभ की. जो एनएच 27 होते हुए मुख्यालय फ्लाईओवर से मुख्य सड़क मार्ग होते हुए हृदयस्थली ठाकुरबाड़ी चौक, मां वैष्णवी धाम स्टेशन चौक से ऐतिहासिक गंगा सागर पोखर पहुंची. जहां पुरोहित द्वारा पूजन विधि व संकल्प कराते हुए कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल काली मंदिर पहुंची. मौके पर जलालगढ़ थाना के सदल बल सुरक्षा व्यवस्था में साथ साथ दिखे. आयोजकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे से हरे राम हरे कृष्ण जाप का अखंड संकीर्तन शुरू हुआ जो 48 घंटे यानी शुक्रवार शाम तक होगा. अखंड संकीर्तन के लिए 5 कीर्तन मंडलियों द्वारा राम व कृष्ण धुन संकीर्तन किया जा रहा है. इस यज्ञ सह संकीर्तन को सफल बनाने में डोमन पासवान, प्रभु पासवान, प्रिंस कुमार, रंजीत पासवान, पवन सिंह, रामदयाल सिंह, कारेलाल महलदार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, सदानंद झा, देवकुमार सिंह, पंकज यादव, राजीव झा, रंजीत ठाकुर आदि जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन