बाघमारा गांव से 36 लीटर शराब जब्त
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Sep 2025 7:05 PM
केनगर
केनगर. केनगर थाना पुलिस ने बीती संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर विभिन्न ब्रांड की 36 लीटर 950 मिली विदेशी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि केनगर थाना क्षेत्र के बेलारिकावगंज पंचायत के बाघमारा गांव निवासी शंकर साह एवं विजय साह दोनों भाई के एसवेस्टस् वाले दो कमरे से विदेशी शराब बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन को देखते ही दोनों शराब तस्कर भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि जप्त विदेशी शराब मामले में दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. जल्द ही वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये फरार चल रहे दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










