कल से 47 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Published at :30 Jan 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

इंटरमीडिएट

विज्ञापन

पूर्णिया. इंटरमीडिएट की परीक्षा एक फरवरी से जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इस बार जिले के करीब 25 हजार छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे. जबकि पिछले साल करीब 26 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. इस तरह पिछले साल की भांति इस बार परीक्षार्थियों में कमी आयी है. वहीं शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा को लेकर जिले के चारों अनुमंडल में एक-एक आदर्श परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं. इसमे सदर अनुमंडल के उफरैल मध्य विद्यालय, बायसी अनुमंडल के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बायसी, बनमनखी अनुमंडल के सुमरित उच्च विद्यालय और धमदाहा अनुमंडल के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय धमदाहा को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित होगी. जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी रखने के निर्देश जारी किए हैं. इस बार की भी परीक्षा में सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे की निगरानी में ली जाएगी. इसके अलावा परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी. समय से एक घंटा पहले पहुंचें परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों को भीड़ से बचने के लिए एक घंटा पहले सेंटर पहुंचना होगा. परीक्षा की पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक हर हाल में परीक्षार्थियों को शामिल होना अनिवार्य होगा. परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने के बाद किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं होगी. छात्रों को प्रश्न हल करने से पहले 15 मिनट का कूल-ऑफ टाइम मिलेगा. इस समय में वे पेपर को अच्छे से पढ़ सकते हैं. 15 सौ से अधिक वीक्षक तैनात परीक्षा को कदाचार मुक्त करने के लिए 15 सौ से अधिक वीक्षक तैनात किए जाएंगे. वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती होगी. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम निरीक्षण करती रहेगी. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने सभी वीक्षकों को शत प्रतिशत योगदान देने का आदेश दिया है. परीक्षा अवधि में केंद्रों पर निषेधाज्ञा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा धारा रहेगी. परीक्षा के प्रावधानों का सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्ती से पालन करना होगा. सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी. मोबाइल समेत कदाचार में किसी प्रकार से सहयोग करने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्णत: प्रतिबंध लागू रहेगा. इधर, परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों से शहर के कई लॉज भर गये हैं. जबकि कई परीक्षार्थी अपने–अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच चुके हैं. —————— एक नजर पूर्णिया सदर अनुमंडल क्षेत्र में 31 परीक्षा केंद्र धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में 7 परीक्षा केंद्र बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में 4 परीक्षा केंद्र बायसी अनुण्डल क्षेत्र में 5 परीक्षा केंद्र कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 24879 कुल परीक्षा केंद्र- 47 कुल आदर्श परीक्षा केंद्र की संख्या-4

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन