18763 गैस सिलिंडर स्टॉक में है एजेसिंयों के गोदामों में

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 6:49 PM

विज्ञापन

अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि सोमवार को पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से कुल 9027 गैस उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलिंडर का डिमांड किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि सोमवार को पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी. गैस एजेसियों से कुल 9027 गैस उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलिंडर का डिमांड किया गया. नियमानुसार 8675 से अधिक गैस सिलिंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को किया गया है, जबकि अभी भी 18763 गैस सिलिंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 15 मार्च 2026 से आज तक एलपीजी गैस से संबंधित कुल 313 शिकायतें जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई है जिसमें से 296 का निष्पादन करा दिया गया है. शेष 17 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित गैस एजेंसियों को प्रेषित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है. नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन