सीएए के खिलाफ धरना दे बुलंद की आवाज

Updated at : 13 Feb 2020 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए के खिलाफ धरना दे बुलंद की आवाज

पूर्णिया : शहर के लाइन बाजार स्थित हसीब कम्प्लेक्स एवं रेणु उद्यान में अलग-अलग धरना देकर लोगों ने नागरिकता कानून की खिलाफत की और जमकर नारे लगाए. दोनों ही स्थलों में काफी दिनों से धरना दिया जा रहा है और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है. बुधवार […]

विज्ञापन

पूर्णिया : शहर के लाइन बाजार स्थित हसीब कम्प्लेक्स एवं रेणु उद्यान में अलग-अलग धरना देकर लोगों ने नागरिकता कानून की खिलाफत की और जमकर नारे लगाए. दोनों ही स्थलों में काफी दिनों से धरना दिया जा रहा है और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है.

बुधवार को लाइनबाजार के हसीब कम्प्लेक्स में धरना की अगुवाई कर रहे तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि जबतक केंद्र सरकार सीएए और एनपीआर को वापस नहीं लेती है तब तक सभी अनिश्चितकालीन धरना के जरिये इसका विरोध करते रहेंगे.
उन्होंने बताया कि इस धरना के अब 38 दिन हो गये पर वे लोग अभी थके नहीं हैं. सभी आखिरी दम तक जबरन थोपे जाने वाले इस कानून का विरोध करते रहेंगे. इस मौके पर धरना पर बैठी कई महिलाओं ने भी इस कानून को वापस लेने की मांग की और कहा कि वे सभी धर्म के आधार पर और संविधान को बदलने वाले कानून के खिलाफ हैं.
इस धरना पर श्री मुस्तफा के अलावा अशोक कुमार साह, अनुरंजन कुमार, इमरान अख्तर, अब्दुल वासे, मंजर आलम, डा. शहजाद आलम, मशताक आलम, गुलाम नबी, शब्बीर आलम, आदि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. दूसरी ओर शहर के रेणु उद्यान में बहुजन मुक्ति पार्टी के अजय कुमार समेत विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरना दे रहे हैं.
धरनार्थियों ने कहा कि इस कानून से समाज का हर तबका बंट जाएगा. इससे न केवल आपस का सद्भाव प्रभावित होगा बल्कि देश का माहौल भी बिगड़ेगा. धरनार्थियों ने कहा कि हमें यह काला कानून मंजूर नहीं है. इसे वापस लेना ही होगा. जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा, उनका धरना अनवरत जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन