पूर्णिया में 98 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस
पूर्णिया. सदर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक चार चक्का वाहन सहित कुल 98.93 ग्राम स्मैक, एक टैब एवं दो मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि ठाकुर (30 वर्ष), पिता विनोद ठाकुर, निवासी बीबीगंज तथा विनोद कुमार (32 वर्ष), पिता रामविलास पासवान, निवासी गुलाबबाग, दोनों थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, 23 मई को नियमित गश्ती के क्रम में संदिग्ध वाहन की जांच की गयी. इसमें तलाशी के दौरान स्मैक बरामद किया गया. मौके से एक टैब एवं दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










